किसी ने पूछा

किसी ने मुझसे पूछा, सुकून क्या है?
मैंने कहा, उसका मुस्कुराना।

किसी ने मुझसे पूछा, शर्म क्या है?
मैंने कहा, उसका मुझसे यूं नज़रों को चुराना।

किसी ने मुझसे पूछा, तड़प क्या है?
मैंने कहा, उसका मुझसे वादा कर के ना मिलने आना।

किसी ने मुझसे पूछा, शिद्दत क्या है?
मैंने कहा, मेरा उससे एकतरफा दिल लगाना।

किसी ने मुझसे पूछा, मौत क्या है?
मैंने कहा, उसका मुझसे रूठ जाना।

किसी ने मुझसे पूछा, फिर जज़्बात क्या हैं?
मैंने कहा, मेरा उससे लिपटकर रोना और जो कभी पूरे ना हो सकें, उन ख्वाबों को बुनना।
-राधा माही सिंह 

Popular posts from this blog

किल्लत

झूठ है।