तू बोले तो
एक तू बोले तो तेरी खुशियों के खातिर हम वैश्या भी बन सकते है।
एक तू बोले तो तेरे खातिर इस ज़माने से भी लड़ सकते है।
इसका-उसका,किंतु-परंतु सब छोड़ो दे तू बस एक तू बोले तो हम तेरे हो सकते है।
हीरा-मोती, महल-अटारी नहीं चाहिए मुझको एक तू बोले तो हम तेरे प्रेम में जोगन हो सकते है।
एक तू बोले तो हम तेरी खुशियों के खातिर हम तेरे कदमों में चूम सकते है।
एक तू बोले तो तेरे खातिर मीनारों का सुख छोड़ तेरे पास दौड़े आ सकते है।
एक तू बोले तेरे खातिर हम वैश्या भी बन सकते है।
- राधा माही सिंह
Comments
Post a Comment